इस वर्ष 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। बड़ी बात यह है कि इसे भारत में देखा जा सकेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसमें ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा। चंद्रग्रहण के दौरान सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण के बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। साल 2025 का यह चंद्रग्रहण करीब 82 मिनट तक चलेगा जिसमें चंद्रमा सुर्ख लाल रंग का दिखाई देगा। आइए अपनी इस वीडियो में आपको बताए की भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण, क्या करें क्या ना करें और भी बहुत कुछ