फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण-मेनका और इंदिरा गांधी का जिक्र कर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 12 Jun 2023 05:26 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब विदेशों में 'मोहब्बत की दुकान' लगा रहे हैं। अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए। एक कार्यक्रमों में तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'भगवान से भी ज्यादा जानकार' होने और देश की संस्थाओं पर सरकार का कब्जा होने जैसे आरोप लगा रहे हैं। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी का काम है नफरत फैलाना, जबकि उनका काम है मोहब्बत फैलाना। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी राहुल गांधी के इन बयानों पर हमलावर है और उन पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगा रही है। बीजेपी के दर्जनों बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी के मामले पर बयानबाजी कर चुके हैं। इन नेताओं की आक्रामक प्रतिक्रिया बता रही है कि भाजपा राहुल के बयानों को लेकर काफी गंभीर है और वह बिना चूके उन सवालों का पूरा जवाब देना चाह रही है, जिसे राहुल अपने कार्यक्रमों में उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी ने गांधी परिवार के इतिहास को सामने रख राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के तीन दिग्गज नेताओं ने सीधे राहुल गांधी को संबोधित करते हुए पत्र लिखकर उनकी पार्टी ही नहीं, बल्कि परिवार के भी पुराने विवाद उठाते हुए उनपर निशाना साधा है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें