Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इस सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। सम्राट चौधरी के अलावा लिस्ट में रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
बता दें कि, एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले सीट बंटवारे की घोषणा कर चुका है। एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।