अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा और केएस ईश्वरप्पा समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता कह चुके है कि... जगदीश शेट्टार इस चुनाव में हार जाएंगे लेकिन उसके बाद भी बीजेपी के एक दिग्गज नेता ने दावा करते हुए कहा कि, जगदीश शेट्टार को चुनाव में जीत मिलेगी। दरअसल, बीजेपी सांसद मंगला सुरेश अंगड़ी ने कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश शेट्टार की जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अच्छा काम किया था, जिस कारण उन्हें जीत मिलेगी। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने दावा किया कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।