उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और रोहनिया विधानसभा सीट से दावेदार मनीष कुमार सिंह ने बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा पर टिकट के बदले 25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप लगाया। मनीष ने कहा कि जब पार्टी उनसे इस संबंध में सबूत मांगेगी तो वो सबूत पेश करेंगे।