बीएसपी के जोनल कॉर्डीनेटर शोभनाथ चौधरी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-बीजेपी ने पिछड़ों के विकास के लिए कभी कोई काम नही किया। चौधरी ने बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने पिछड़ों को सब्जबाग दिखाकर उन्हें छला ही है। वहीं मायावती जब भी सत्ता में आंई उन्होंने न सिर्फ पिछड़ों के लिए काम किया बल्कि हर धर्म हर जाति के विकास के लिए काम किया।