फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidates List: कौन हैं नाव्या हरिदास? वायनाड में प्रियंका गांधी को देंगी टक्कर

Sun, 20 Oct 2024 12:09 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने नाव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है। वो कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। आम चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीता था। बाद में रायबरेली सीट को बनाए रखने के लिए उन्होंने वायनाड सीट को खाली कर दिया। अब इस पर उपचुनाव हो रहे हैं। छत्तीस वर्षीय हरिदास एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय के केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई की है। वह 2007 में स्नातक हुईं। वह दो बार कोझिकोड नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें