बिहार में मोकामा से दो बाहुबलियों की भयंकर भिड़ंत होने वाली है। जेडीयू से अनंत सिंह और आरजेडी से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी। बिहार की ये मोकामा सीट कोई ऐसी वैसी सीट नहीं है। मोकामा की पहचान हमेशा से बाहुबल, प्रभाव और राजनीतिक पकड़ से जुड़ी रही है. 1990 से लेकर 2020 तक इस सीट पर अनंत सिंह और उनके परिवार का दबदबा रहा है. अनंत सिंह, जो ‘छोटे सरकार' के नाम से मशहूर हैं, अपनी अलग छवि के लिए जाने जाते हैं. पांच बार के विधायक रहे अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ ने मंगलवार को मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर नामांकन किया. लेकिन मोकामा से नामांकन के बाद अनंत सिंह ने कहा कि जीत का अंतर 1 लाख होगा। प्रतिद्वंद्वी अपनी जमानत जब्त कर लेंगे। नीतीश कुमार सरकार बनाएंगे, भाजपा गठबंधन सरकार बनाएगा। अनंत सिंह ने कहा कि विरोधी की जमानत जब्त हो जाएगी। आपको पता होगा कि सूरजभान और अनंत के बीच अदावत साल 2000 से है। तब जेल में रहते हुए सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को चुनाव हराया था। उस वक्त बाहुबली अनंत सिंह ने मीडिया के सामने सूरजभान सिंह को अपशब्द कहे थे, जिसे सूरजभान ने अपने सम्मान से जोड़ दिया है। यही कारण है कि लालू यादव को सिरे से नापसंद करने का बावजूद वो पत्नी को आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ाने का मन बना चुके हैं।