फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी कांग्रेस?

Mon, 13 Oct 2025 09:44 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Elections 2025: क्या बिहार चुनाव में अब भी तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा? दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले IRCT घोटाले में लालू यादव का पूरा कुनबा घिर चुका है। लालू प्रसाद यादव के अलावा राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी इस लपेटे में आ गए हैं।

बता दें कि, महागठबंधन का पूरा चुनाव प्रचार तेजस्वी यादव के चेहरे के इर्द गिर्द ही सिमटा रहा है। ऐसे में उनके घोटाले में आरोपी बनने से पूरे महागठबंधन के समीकरणों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में अब यह प्रश्न भी पैदा हो गया है कि क्या कांग्रेस एक आरोपी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव में उतरना चाहेगी? कांग्रेस अब तक सीटों के मोल भाव के कारण तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने से बच रही थी। इसके बहाने वह गठबंधन में ज्यादा सीटें हासिल करने की रणनीति अपनाते हुए आगे चल रही थी। लेकिन अब IRCT घोटाले में तेजस्वी यादव के आरोपी बनने के बाद अब कांग्रेस के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने पर कहा RJD नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "ये कोर्ट की सामान्य प्रक्रिया है, हम लड़ेंगे। हम तो पहले से ही कह रहे थे कि अब चुनाव हैं तो ये सब होगा ही, लेकिन हम लड़ेंगे, तूफ़ानों से लड़ने का अपना अलग ही मज़ा है। हमने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है, हम अच्छे मुसाफ़िर भी बनेंगे और अपनी मंज़िल तक भी पहुंचेंगे। बिहार की जनता समझदार है और जानती है क्या हो रहा है। बिहार की जनता, देश की जनता जानती है कि सच्चाई क्या है। जब तक भाजपा है और मैं ज़िंदा हूं, हम भाजपा से लड़ते रहेंगे।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें