फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results 2025: पहली रूझान में NDA ने बढ़त बना ली है लेकिन PK की जनसुराज ने चौंकाया।

Fri, 14 Nov 2025 09:14 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

रूझानों में NDA ने बनाई बढत, महागठबंधन पीछे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी है। इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, महुआ से तेज प्रताप यादव और लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा जैसी सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस बार मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा है। एग्जिट पोल ने इस बार रोमांच बढ़ा दिया था, लेकिन असली तस्वीर आज मतगणना से साफ होगी।

राघोपुर विधानसभा से पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राजद से उम्मीदवार हैं। महागठबंधन ने इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। तेजस्वी ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत इसी सीट से की थी। 2015 और 2020 में वह इस सीट से जीत चके हैं। भाजपा ने यहां से पिछली बार के उम्मीदवार सतीश कुमार को टिकट दिया है। सतीश कुमार ने 2010 में जदयू के टिकट पर तेजस्वी यादव की मां और राजद की उम्मीदवार राबड़ी देवी को हराया था। जनसुराज ने चंचल कुमार को यहां मैदान में उतारा है। 
  9 बजे तक के आकंड़ों के मुताबिक, एनडीए 122 सीटों पर आगे है. महागठबंधन 73 सीटों पर आगे हैं. प्रमुख सीटों में तेजस्वी यादव आगे हैं. मुजफ्फरपुर की सकरा विधानसभा से करीब 1 हजार मतों से जेडीयू आगे चल रही है. बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में NDA 103 सीटों पर बढ़त बनाए है. यानी सत्तारूढ़ दल ने शतक का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, महागठबंधन 78 सीटों पर आगे है और अन्य अब भी 6 सीटों पर बढ़त बनाए है.  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें