फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को तेज प्रताप ने दी खुली चुनौती, महुआ में कर दिया बड़ा एलान

Thu, 31 Jul 2025 09:39 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पार्टी और परिवार से निष्कासन झेल रहे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को पहली बार सीधा चैलेंज किया है। अपनी पुरानी और पसंदीदा विधानसभा सीट महुआ पहुंचे तेज प्रताप यादव ने कहा कि अर्जुन और कृष्ण कौन, यह फैसला कर लें। हाजीपुर के महुआ पहुंचे तेज प्रताप ने कहा कि अगर तेजस्वी खुद को अर्जुन मानते हैं, तो पहले बांसुरी बजाकर दिखाएं। तभी तय होगा कि असली 'कृष्ण' कौन है और 'अर्जुन' कौन।

दरअसल, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान तेज प्रताप ने न केवल खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया बल्कि तेजस्वी यादव पर भी सीधा निशाना साधा। बता दें कि, तेज प्रताप यादव पटना से लगभग 50 गाड़ियों के काफिले के साथ महुआ पहुंचे थे। दौरे की शुरुआत उन्होंने राधा-बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जगहों पर जनसंवाद किया और एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।

जनसभा के दौरान तेज प्रताप ने खुद को लालू प्रसाद यादव की विरासत का असली उत्तराधिकारी बताया। उन्होंने कहा, "मेरे शरीर में सामाजिक न्याय का खून बहता है, लालू यादव का खून बहता है। अगर आप मुझे जिताते हैं, तो असल में लालू जी को जीत दिलाते हैं। तेज प्रताप ने आगे कहा कि महुआ की माताओं और बहनों से मैं अपील करता हूं कि एक बार मुझे मौका दीजिए। यहां बिजली की समस्या है। अगर मैं विधायक बनता हूं तो बिजली फ्री कर दूंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें