फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election2025: राजनीतिक हलचल के बीच तेज प्रताप को Y+ सिक्योरिटी, क्या है स्टोरी? | Amar Ujala

Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। इस श्रेणी में अब वे CRPF जवानों की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। तेज प्रताप यादव, जो हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए थे, को यह सुरक्षा प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत प्रदान की गई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह कदम तेज प्रताप के भाजपा के प्रति झुकाव से जुड़ा हो सकता है। गृह मंत्रालय की ओर से आधिकारिक रूप से सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि हुई है। 

दरअसल, एक दिन पहले ही तेज प्रताप ने भाजपा के सांसद रवि किशन का समर्थन किया था और उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो रोजगार देगा, मैं उसके साथ रहूंगा। तेज प्रताप पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन के साथ तेज प्रताप यादव नजर आए थे। इस दौरान भाजपा सांसद ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इनके हृदय को सब लोग बहुत प्रेम कर रहे हैं। ये दिल वाले इंसान हैं। भोलेनाथ के भक्त हैं। 

वहीं, तेज प्रताप यादव ने भी बयान दिया इस बीच उन्होंने कहा था कि पहली बार रवि किशन से ये मुलाकात हुई, ये भगवान के भक्त हैं, हम भी भक्त हैं। तेज प्रताप ने यह भी जोड़ा कि मैंने शुरू से कहा कि जो बेरोजगारी मिटाएगा और रोजगार देगा मैं उसके साथ हूं। तेज प्रताप के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी थी। लोग कयास लगाने लगे राजद के बागी हो चुके तेज प्रताप जल्द ही NDA के नजदीक आ सकते हैं।पत्रकारों ने दूसरा पूछा कि क्या वह भाजपा के साथ जा सकते हैं? तो  कहा कि जो भी बेरोज़गारी दूर करेगा, मैं उसके साथ रहूंगा। इस बीच, जब यादव को कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल रही प्रशंसा के बारे में पूछा गया, तो रवि किशन ने बीच में आकर कहा कि यह उनका दिल है जो लोगों की प्रशंसा अर्जित कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें