Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बजा गया है, जिसके बाद से सभी राजनीतिक दलों ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
प्रशांत किशोर के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसपर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।