फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने इसलिए तेजस्वी यादव को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का चेहरा !

Thu, 23 Oct 2025 07:35 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले महागठबंधन ने आखिरकार अपने ‘मुख्यमंत्री चेहरे’ के नाम का ऐलान कर दिया है। महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है, जिसको लेकर राज्य की सियासत भी तेज हो गई।

वहीं, अब बिहार का पूरा चुनाव 'नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव' के मुद्दे पर केंद्रित हो गया है। अब जनता के सामने स्पष्ट विकल्प होगा कि वह लगभग 20 वर्षों से बिहार में 'विकास और सुशासन' का चेहरा बनकर उभरे नीतीश कुमार को चुनती है, या नीतीश की तुलना में बेहद युवा चेहरे तेजस्वी यादव उसकी पसंद बनते हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, तेजस्वी यादव राजद के युवा चेहरा हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगभग अकेले दम पर पूरा चुनाव प्रचार किया और राजद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सफलता दिलाई। उनकी राजनीतिक रैलियों में उमड़ी युवाओं की भीड़ उनकी लोकप्रियता का बड़ा पैमाना बन गई। उनकी छवि के सहारे ही कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने भी पिछले चुनाव में अच्छी सफलता हासिल की। पिछली बार राजद गठबंधन सरकार बनाने से भले ही चूक गया, लेकिन तेजस्वी यादव ने यह एहसास करा दिया था कि वे एक बड़े नेता के तौर पर स्थापित होने की कूवत रखते हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें