फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस-RJD पर भड़की भाजपा

Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। राज्य में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर भी जमकर राजनीति देखने को मिल रही है। इस बीच, कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी मां पर AI का उपयोग कर वीडियो बनाकर एक नया विवाद पैदा कर दिया है।

बिहार कांग्रेस द्वारा जारी 36 सेकंड के नए एआई वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर हमला किया गया है। जिसपर भाजपा बुरी तरह से भड़क गई है। भाजपा ने कहा है कि यह वीडियो कांग्रेस की निम्न राजनीति का परिचायक है। पार्टी ने कहा है कि यह वीडियो बनाकर कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि राहुल गांधी के इशारे पर ही पीएम की मां के लिए अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

वहीं, RJD ने कांग्रेस के इस वीडियो का यह कहते हुए समर्थन किया है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह पहले से घटी घटनाओं की सत्यता पर आधारित है। तो वहीं, दूसरी तरफ राजनीति के जानकार मानते हैं कि भाजपा-राजद की महिला केंद्रित राजनीति के बीच इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस-राजद को नुकसान पहुंचा सकती है।

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से पीएम की मां के लिए अभद्र शब्दों का उपयोग किया गया था। इसके बाद राजनीतिक बवाल मचा था। पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें