भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना दिव्यांग कलाकार 'कामो' से की। वहीं कांग्रेस ने दिव्यांग कलाकार का मजाक उड़ाने के लिए भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि भगवा पार्टी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से बौखला गई है।