फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big lapse in Akhilesh Yadav's Security: अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक! मंच के पास पहुंचा युवक

Thu, 03 Jul 2025 05:10 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

आज़मगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंधमारी की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंच गया। यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना मानी जा रही है। आजमगढ़ में मंच पर एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश यादव के पास जा पहुंचा तो मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो गया।  घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि, अखिलेश यादव आजमगढ़ में रैली के लिए पहुंचे थे। उन्हें यहां नए पार्टी ऑफिस का उद्घाटन करना था। 

अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता पहुंचे हैं। जिस व्यक्ति ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश यादव के करीब जाने की कोशिश की उसकी दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव मंच पर पहुंचते उसके पहले ही यह शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस शख्स को मंच के करीब आता देख पुलिस वालों ने उसे रोक लिया हालांकि कुछ देर तक यह शख्स जमीन पर लोटकर मंच पर चढ़ने की जिद कर रहा था लेकिन पुलिस उसे मंच से दूर ले गई।

आप को बता दें कि सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को दोपहर में अनवरगंज पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान इंजिनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक हुई। इस दौरान एक युवक अचानक घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की। समाजवादी पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया कि यह अखिलेश के कार्यक्रम को खराब करने की साजिश थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें