विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।