बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार के मामलों में इजाफा हुआ है। राजधानी भोपाल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश भार्गव ने बताया कि इन दिनों अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सर्दी-खांसी की शिकायत में कई लोग मेडिकल स्टोर से मनमाने तरीके से कफ सिरप खरीदकर बच्चों को दे रहे हैं।