राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब तक क्यों शामिल नहीं हुईं बहन प्रियंका गांधी? क्या प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बनाई दूरी? क्या राहुल और प्रियंका के बीच सब ठीक नहीं हैं? आखिर क्यों दोनों भाई-बहन के बीच लग रही हैं मतभेद की अटकलें? क्या राहुल गांधी से नाराज है बहन प्रियंका गांधी? क्या पार्टी के इस मेगा अभियान को छोड़कर विदेश यात्रा पर चली गई हैं प्रियंका गांधी? आखिर क्यों भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु होते ही कांग्रेस में गांधी परिवार में सब ठीक नहीं होने का दावा किया जा रहा है? 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहले दिन ही बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दोनों भाई-बहनों के बीच सबकुछ सही नहीं होने का दावा किया था, जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में खटपट और विवाद की बातों पर चर्चा की जा रही हैं।