यूपी चुनावों के मद्देनजर बीएसपी जगह-जगह सम्मेलन कर रही है। बांदा में भी बीएसपी ने भाईचारा सम्मेलन किया। सम्मेलन की शुरूआत बिरहा, भोजपुरी, अवधि और लोक गायकी से की गई। लोक गायकी के जरिए बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गया चरन दिनकर रहे।