Bhagwant Mann on Punjab Floods: पंजाब इन दिनों बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा है। पंजाब के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से जान माल का काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि लोगों को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं। बाढ़ पीड़ित लोगों का हाल जानने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद लोगों के बीच में पहुंचे। मुख्यमंत्री मान बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों में पहुंचे थे। इस दौरान सीएम भगवंत मान भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर मदद करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पंजाब संकट में है और बहुत खराब स्थिति है। यहां पर बुजुर्ग महिलाओं व अन्य लोगों की समस्या सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब संकट में है और बहुत खराब स्थिति है। कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। केंद्र सरकार के पास हमारे हक का 50 हजार करोड़ जीएसटी का फंड पड़ा है। यदि वह फंड हमें मिल जाए तो पंजाब के लोगों की मदद की जा सकती है।
सीएम मान ने कहा कि मैं आज फिरोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्या सुनने और मिलने आया हूं। उनकी टीम बाढ़ पीड़ितों की हर प्रकार की मदद करने में जुटी हुई है। इस समय सभी को बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए मान ने कहा कि हम पूरे देश को अनाज देते हैं और आज पंजाब की हालत बहुत खराब हैं।