Bengal Cabinet Ministers: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार को हुई इस अहम घोषणा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस बंटवारे में दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसे बड़े चेहरों को महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं, जिससे राज्य के विकास की रूपरेखा तय होगी।