एमएनएस के विरोध से अपनी आने वाली फिल्म रईस को बचाने के लिए शाहरुख खान ने राज ठाकरे से मुलाकात की। शाहरुख राज ठाकरे के घर पहुंचे और भरोसा दिलाया कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी। इसके बाद राज ठाकरे ने वादा किया कि उनकी पार्टी शाहरुख की फिल्म रईस का विरोध नहीं करेगी। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान ने शाहरुख की राज ठाकरे से मुलाकात कराई है।