फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Religious Conversion Case:बरेली में अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली से धर्मांतरण के बड़े खेल के सामने आने की बात सामने आई है। बरेली पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना अब्दुल मजीद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराता था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गुप्तचर इकाई ने छानबीन शुरू की थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने भुता निवासी अब्दुल मजीद के साथ सलमान आरिफ और फहीम को पकड़ा है।

बरेली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरोह ने बरेली के सुभाष नगर निवासी बृजपाल के पूरे परिवार को अपने जाल में फंसा लिया था। सबसे पहले बृजपाल का ब्रेनवॉश कर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़की से कराई गई। इसके बाद उसकी बहन का निकाह भी एक मुस्लिम युवक से कराया गया। आरोपियों के पास से कई प्रकार की पुस्तकें बरामद की गई हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के और भी सदस्य सामने आ सकते हैं और इसकी जड़ें दूर-दराज तक फैली हुई हैं। मामले का विस्तृत खुलासा एसपी साउथ अंशिका वर्मा की ओर से किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भुता निवासी अब्दुल मजीद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनके अन्य लिंक की जांच की जा रही है।

बरेली के धर्मांतरण के इस पैटर्न ने बलरामपुर के छांगुर गिरोह के मामले से इसकी तुलना शुरू कर दी है। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा इसी प्रकार युवक-युवतियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराता था। मामले में यूपी एटीएस ने जांच की तो बड़े धर्मांतरण गैंग का खुलासा हुआ। बलरामपुर से मुंबई-दुबई तक के नेटवर्क सामने आए। इस मामले की भी पुलिस के स्तर पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें