इस बार बांग्लादेश चुनाव का मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुआई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है. जमात-ए-इस्लामी का राजनीतिक एजेंडा लंबे समय से अल्पसंख्यकों और भारत के विरोध के इर्द-गिर्द घूमता रहा है.