बहराइच हिंसा के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हुए सरफराज की बहन रुखसार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता, भाई सरफराज, फहीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था। रुखसार ने वीडियो जारी करते हुए भाई के साथ ही अपने शौहर का एनकाउंटर किए जाने का डर जाहिर किया।