फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2025: राम नगरी में बने दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM Yogi ने क्या कहा? Diwali 2025

Mon, 20 Oct 2025 12:35 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर 29 लाख दीयों की रोशनी से दमक उठी। राम की पैड़ी का कोना-कोना जगमगा उठा। इस दौरान पूरी दुनिया ने अयोध्या का एक ऐसा मोहक रूप देखा जो कि उनके मानस पटल पर सदैव के लिए अंकित हो गया। राम की नगरी में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी भव्यता को पूरी दुनिया ने देखा और कहा कि अब अयोध्या अपने चमकदार वर्तमान से रूबरू हो रही है। दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। पहले में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26. 11 लाख दीये जलाए गए।

ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने नए कीर्तिमान की घोषणा की।यह लगातार नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी पदाधिकारी इस अद्भुत व अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। (राम की पैड़ी पर शानदार प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।)वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। यह अनूठा रिकॉर्ड योगी सरकार ने दूसरी बार हासिल किया है।दीपोत्सव के इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग उमड़े। बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। दीपोत्सव के बाद यहां भव्य आतिशबाजी और ड्रोन शो हुआ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर रामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुए।

राम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन होने के बाद ही राम की नगरी 29 लाख दीयों से दमक उठी।अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम का लक्ष्मण व सीता सहित स्वागत किया और उनका राजतिलक किया।इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अब अयोध्या विकास और विरासत का एक प्रतीक बन चुकी है। राम मंदिर हमारी आस्था के 500 साल के संघर्षों का प्रतीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें