पूर्व सांसद और कानपुर कैंट क्षेत्र से एसपी प्रत्याशी अतीक अहमद ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच चल रही तकरार की वजह एक बाप का अपने बेटे पर अनावश्यक दबाव बताया है। अतीक का कहना है कि नेताजी पिता होने के नाते अखिलेश को अभी भी बच्चा मान रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री अपनी पांच वर्ष की राजनीति में परिपक्व हो चुके हैं।