पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दलगत राजनीति से परे थे। उन्हें जितना अपनी पार्टी के नेता मानते थे उतना ही स्नेह और प्रेम उन्हें विपक्षी नेताओं से मिलता था। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तो उनके पीएम बनने की भविष्यवाणी बहुत पहले ही कर दी थी। इसके अलावा राजीव गांधी भी उन्हें काफी चाहते थे। अटल जी ने खुद एक बार कहा था, “अगर आज जिंदा हूं तो राजीव गांधी की वजह से हूं”, देखिए क्या है इसके पीछे की कहानी।