फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Bypoll Result 2025: विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में पिछड़ी बीजेपी! AAP की बल्ले-बल्ले

Mon, 23 Jun 2025 08:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Assembly Bypoll Result 2025: गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। इन उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। तो वहीं, दो सीटों पर आप की जीत हुई है।

बता दें कि, गुजरात की दो सीटों में एक पर आम आदमी और एक पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उममीदवार किरीट पटेल को 17554 वोटों से हराया। वहीं, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39452 वाटों से हराया। AAP के जगदीश चावड़ा तीसरे नंबर पर रहे।

वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली। वहीं, केरल की निलांबूर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की कालिगंज सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें