देश के प्रमुख चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी आज 23 जून को जारी किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात की दो सीटों विसावदर और कडी, पंजाब (लुधियाना पश्चिम), बंगाल (कालीगंज) और केरल (नीलांबुर) में एक-एक सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पिनाराई विजयन की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच कड़ा मुकाबला है। गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण एक-एक सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा। जबकि दो विधायकों के इस्तीफे के कारण केरल और गुजरात की एक अन्य सीट पर उपचुनाव हुआ।
गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण एक-एक सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा। जबकि दो विधायकों के इस्तीफे के कारण केरल और गुजरात की एक अन्य सीट पर उपचुनाव हुआ। तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद का फरवरी में अचानक निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। उनकी बेटी अलीफा तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आशीष घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थन के साथ मैदान में हैं। केरल के नीलांबुर में 10 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला आज होगा। यूडीएफ उम्मीदवार ने भारी अंतर से जीत का विश्वास जताया। वहीं एलडीएफ के स्वराज भी उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक क्रमश: 54.61 प्रतिशत और 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
अनुसूचित जाति (SC) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कडी सीट चार फरवरी को बीजेपी विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हो गई थी। विसावदर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा है। AAP की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी चुनावी मैदान में हैं।