फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Elections 2026: असम में प्रियंका गांधी एक्टिव, कांग्रेस इस दिन जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

Thu, 19 Feb 2026 08:29 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Assam Elections 2026: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होती दिख रही है। राजनीतिक उलटफेर के बीच चुनावी रण में पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है।

असम के कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गौगौई ने बुधवार को कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची इसी महीने के अंत तक जारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मार्च के पहले हफ्ते तक करीब 80 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। गोगोई ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें