फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Trophy: मोहसिन नकवी ने BCCI से मांगी माफी, अब सूर्यकुमार यादव को ये करना होगा

Wed, 01 Oct 2025 01:36 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी है। उन्होंने ट्रॉफी लौटाने को लेकर कहा कि सूर्यकुमार यादव ACC के ऑफिस आएं और ट्रॉफी ले जाएं। मैच में भारत ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वो ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं लेंगे, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस में भेज दिया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब ACC और PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी है। नकवी ने इस बैठक में कई बातें कहीं, कहा, जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था।'' नकवी ने यह भी कहा कि यह घटना किसी तरह की नाराजगी पैदा करने के लिए नहीं थी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए बेहतर समन्वय और संवाद किया जाएगा। हालांकि, नकवी ने ट्रॉफी लौटाने से इनकार कर दिया और सूर्यकुमार से दुबई के एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाने को कहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें