नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हुए तीसरे फेरबदल में रविवार को बिहार से बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे को भी मंत्री बनाया गया। अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है। मंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।