फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Yadav Wedding: सैफई में हुई अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन यादव की शाही शादी, डिंपल का लुक हुआ वायरल

Tue, 25 Nov 2025 08:37 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Aryan Yadav Wedding: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी का कार्यक्रम इटावा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जयमाल होते ही समारोह स्थल का पंडाल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आयर्न यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग से हुई। एक भव्य कार्यक्रम में सेरिंग और आर्यन ने एक दूसरे को माला पहनाई और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। इस शाही शादी में समाजवादी परिवार और लद्दाख के परिवार के सदस्य एक मंच पर मौजूद रहे, जहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसके वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद अपने भाई की बरात लेकर वीवीआईपी मंच पर पहुंचे। मंच पर सपा के संरक्षक शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत पूरा परिवार उपस्थित रहा। वैवाहिक स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए अखिलेश यादव के साथ-साथ डिंपल यादव भी मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें