आगरा में बाह सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक राजा अरिदमन सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजा अरिदमन सिंह समाजवादी पार्टी से पहले भी दो बार बीजेपी के टिकट पर बाह सीट से विधायक रह चुके थे, इस बार अखिलेश यादव ने उन्हें कुछ समय के लिए मंत्री भी बनाया था, लेकिन बाद में हटा लिया था। अब वो एक बार फिर बीजेपी के सहारे विधानसभा पहुंचने की कोशिश में हैं।