भारतीय जनता पाार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण की इस क्लिपिंग में वो भी अयोध्या जाने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को वो ये भी बता रहे हैं कि अयोध्या में कार सेवा कैसे की जाएगी और कैसे वहां की जमीन को समतल बनाया जाएगा। वो कहते हैं, मेरा मन भी अयोध्या जाने का है, लेकिन मुझे आदेश दिल्ली जाने का मिला है।