फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Singh Arrested: तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा महा जंगलराज देखें आकर।

Sun, 02 Nov 2025 11:27 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम


दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ़्तारी पर महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...ये तो होना ही था, लेकिन आज पीएम मोदी आ रहे हैं, और आप देख सकते हैं कि बिहार में 'महा जंगल राज' है। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब बिहार में गोलीबारी न होती हो। महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है, और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच अपराधियों को गिरफ़्तार किया जाएगा, और उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी..."

मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उनके सरेंडर की संभावना जताई जा रही थी और इसी सूचना पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की टीम उनके घर पहुंची थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अपने साथ उन्हें पटना लेकर चली गई और रात में ही जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा फिर सुबह रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में करीब 150 पुलिसकर्मी जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वे पहले से ही तैयार बैठे थे. पुलिस के पहुंचते ही वे उनके साथ सफेद स्कॉर्पियो पर बैठकर चलते बने.इस दौरान किसी समर्थक ने किसी प्रकार का कोई हल्ला हंगामा नहीं किया. इस हत्याकांड के बाद मृतक दुलारचंद यादव के पोते ने अनंत सिंह समेत 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.


उसके बाद में जनसुराज के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवायी थी. वहीं, पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी.बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह की विधायकी पिछली बार एक मामले में सजा मिलने पर गई थी। विधायकी जाने के बाद अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनाव में उतारा था। वह उप चुनाव में विधायक बनी थीं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अनंत सिंह इस बार मैदान में थे, लेकिन गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या मामले में नामजद प्राथमिकी के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।मोकामा टाल में राष्ट्रीय जनता दल के कई दशकों से मजबूत चेहरा रहे दुलारचंद यादव पिछले दिनों प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के साथ आए गए थे। दुलारचंद यादव गुरुवार को प्रियदर्शी के प्रचार काफिले में थे, तभी जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के काफिले से उनका सामना हो गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें