फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा देश में होगी ई-जनगणना 100% होगी सही

Tue, 10 May 2022 09:49 AM IST
चंद्रप्रकाश नीरज वीडियो डेस्क / अमर उजाला डॉट कॉम

गृह मंत्रालय ने जनगणना को और भी ज्यादा साइंटिफिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को जोड़ने का फैसला किया है. सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, जिसके तहत पूर्ण जनगणना की जा सकेगी. जोकि शत प्रतिशत सही होगी. गुवाहाटी के अमीगांव पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनगणना संचालन निदेशालय (असम) के कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए, देश के विकास की बेहतर योजना के लिए उचित गणना के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अगली जनगणना ई-मोड में होने के साथ, यह 100 प्रतिशत पूर्ण गणना होगी और इसके आधार पर, अगले 5 वर्षों के लिए देश की विकास योजना बनाई जाएगी.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें