भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।