PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले पर कहा, "यह बहुत दुखद है, इस्लामिक सहयोग संगठन ने तो चुप्पी साधी ही है लेकिन भारत ने तो हमेशा फिलिस्तीन के पक्ष में रुख अपनाया है। ईरान भी फिलिस्तीनी लोगों के पक्ष में खड़ा है। अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भी ज़्यादा दुखद बात यह है कि भारत भी वह रुख नहीं अपना रहा है जो उसे अपनाना चाहिए। आखिरकार, ईरान फिलिस्तीनी लोगों के पक्ष में खड़ा है।" इसके अलावा इल्तिजा ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की गिरफ्तारी पर भी बात की।
ईरान और इजरायल की जंग के बीच अमेरिका ने रविवार (22 जून) की सुबह ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन्हें पूरी तरह से तबाह करने का दावा किया. वहीं इस हमले के बाद भारत में भी सियासी हलचल दिखने लगी है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है.
इल्तिजा मुफ्ती ने ईरान पर अमेरीकी हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखद है. पाकिस्तान ने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की सिफारिश की थी, लेकिन अमेरिकियों ने ईरान पर हमला किया, जो बेहद निंदनीय है.'