शब्दों की महान परम्परा के सतत सम्मान और श्रेषठतम सृजन को रेखांकित करने के उद्देश्य से अमर उजाला शब्द सम्मान के दूसरे अलंकरण की घोषणा हो गई है। अपने लेखन-जीवन के समग्र अवदान के लिए इस वर्ष अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'- हिंदी में प्रख्यात कथाकार व संपादक ज्ञानरंजन और हिंदीतर भाषाओं में मराठी के विख्यात कवि-उपन्यासकार भालचंद्र नेमाडे को दिया जाएगा।