उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अमर उजाला संवाद मध्य प्रदेश के मंच पर 'सिनेमा और सियासत' विषय पर अपनी बात रखी। सिनेमा से लेकर राजनीति तक रवि किशन ने खुलकर रखी अपनी बात।
रवि किशन ने कहा कि फिल्मी कॅरियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से की। 2001 से भोजपुरी फिल्मों में गए। बिग बॉस में गए। मैं पुजारी का लड़का हूं। गरीबी खूब देखी है। जब मुझे मदद की जरूरत थी तो देखा कि लोग संपन्न को ही देखते हैं। तो महादेव से कहा कि मुझे कुछ बना दो तो मैं गरीबों की मदद करूंगा। महादेव ने सुना और गोरखनाथ बाबा ने बुलाया। फिर जनता ने आशीर्वाद दिया। जब उत्तर प्रदेश में झूठ की आंधी चल रही थी तो जनता ने मुझे जिताया।