पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी और पंडित प्रताप नारायण मिश्र के इस ऐतिहासिक शहर कानपुर में अमर उजाला की मौजूदगी के आज 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर कानपुर फजलगंज स्थित कर्यालय में रजत जयंती समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी, जीएम अखंड प्रताप सिंह और पंडित केए दुबे पद्मेश ने सिल्वर जुबली का केक काटा। वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमर उजाला की लांचिंग पहली मार्च 1992 को सत्य के जिस मार्ग पर हमने कदम रखे, आज हम उस पर पहले से कहीं ज्यादा अटल और अडिग हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम कानपुर के दिल में बसते हैं और कानपुर हमारे दिल में।