हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस नेताओं के बगावती सुरों के बीच रविवार देर रात को टिकटों के आवंटन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है।वहीं दूसरी ओर हमीरपुर में बीजेपी की महिला मोर्चा जिला महामंत्री समेत दो दर्जन लोगों को बैठक से बाहर निकाला गया।