कानपुर के पनकी थाना की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। चार दिन पहले मारपीट के मामले में कस्टडी में लिए गए एक युवक के घरवालों ने आरोप लगाया है कि, उनके बेटे को पुलिस ने बिना शिकायत के जबर्दस्ती उठा लिया और फिर थाने में बेरहमी से पिटाई की। पुलिस पर युवक को डाई पिलाकर जान से मारने का भी आरोप लगाया गया है।