फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत खानदान की बहू की बगावत

मोहनीश पाशा, अमर उजाला टीवी/बरेली Updated Wed, 28 Dec 2016 10:08 AM IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने माने आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने अपने ससुराल और पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले डेढ़ साल से कानून और शरीया की जंग लड़ रही निदा का कहना है कि उसके पति शीरान रजा और उसके परिवार वाले लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते रहे। उसकी पढ़ाई बीच में ही छुड़वा दी गई। लगातार उससे दहेज की मांग की जाती रही। निदा का कहना है कि उसका तलाक नहीं हुआ जबकि उनके पति शीरान लगातार तलाक की बात कह रहे हैं। पुलिस में भी निदा इसकी शिकायत करने गईं लेकिन वहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई। मजबूरन उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। निदा ने अपने पति और ससुराल वालों की तरफ से जान का खतरा बताते हुए कहा कि उन्हें लगातार तेजाबी हमले की धमकियां मिल रही है।  
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें