फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav on Deepotsav: अखिलेश यादव के 'दिवाली ' वाले बयान पर भड़की VHP | Diwali Controversy

Sun, 19 Oct 2025 04:13 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'दिवाली-क्रिसमस' वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें (अखिलेश यादव) चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।वहीं विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे? सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बुल (सांड) और बुलडोजर के खिलाफ है। अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बरेली और वाराणसी में भाजपा के लोगों के सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हैं।अखिलेश ने दिवाली पर बिजली कटौती के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार फुस फुलझड़ी है इसलिए उससे कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बनकर नहीं, बल्कि स्टार विभाजक बनकर जा रहे हैं
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें