फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

Sat, 30 Aug 2025 01:47 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: बिहार में चल रही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री हो चुकी है। एक ही जीप पर राहुल गांधी, तेजस्वी और अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी सवार रही।

बता दें कि, चुनाव आयोग की ओर से 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम चरण में है। शनिवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा सारण से शुरू हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार सुबह पटना से सीवान पहुंचे। यहां से वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में बिहार भाजपा की हार लिखेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा-चुनाव आयोग और अधिकारी की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर वोटों की डकैती कर रही है। दरअसल यह वो तीन तिगाड़ा है, जिनकी साठगांठ ने देश का वर्तमान-भविष्य बिगाड़ा है। भाजपा अपने भोले भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए, दुष्प्रचार के लिए करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है। भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफ़रती व्हाट्सएप मैसेज और मिथ्या-संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें